अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं के बीच एंथ्रोपिक के सबसे एडवांस AI मॉडल्स पर दुनियाभर में रोक
AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने अमेरिकी सरकार के निर्देश के बाद अपने सबसे उन्नत AI मॉडल्स क्लाउड फेबल 5 (Claude Fable 5) और मिथॉस 5 (Mythos 5) की पहुंच अमेरिका के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए बंद कर दी है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संभावित साइबर खतरों का हवाला देते हुए विदेशी नागरिकों के लिए इन मॉडल्स के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को कहा था।
